Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या का हाथ थामे दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन, ऑल ब्लैक लुक में छाईं

Aishwarya Rai At Airport: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की नई फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं. ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान वो अपनी बेटी आराध्या के साथ थी. उन्होंने बेटी आराध्या का हाथ थामा हुआ था. एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या ने पैपराजी को न्यू ईयर भी विश किया. सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटोज वायरल हैं.

ऐश्वर्या का ऑल ब्लैक लुक वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या कार से निकलती हैं और एयरपोर्ट के अंदर जाती हैं. वो पैपराजी को ग्रीट करती हैं. इस दौरान ऐश्वर्या को ब्लैक कलर के ट्रैकसूट में देखा गया. उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर के शूज पहने हुए. एक्ट्रेस ने नो मेकअप लुक कैरी किया. वहीं आराध्या बच्चन को भी ब्लैक कलर की ड्रेस में देखा गया. उन्होंने हेयरबैंड लगाया था और साइड बैग भी कैरी किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *