देश

क्रिसमस के बाद पहाड़ों में ठंड का कहर, शीतलहर के अलर्ट से बढ़ी चिंता

ठंड के कारण पहाड़ी राज्यों में आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड के साथ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से रातें ज्यादा सर्द हो रही हैं। वहीं दिन में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत भी मिल रही है।

ठंड का सबसे ज्यादा प्रकोप जम्मू कश्मीर और लद्दाख में देखा जा रहा है। श्रीनगर में जहां शुक्रवार को तापमान माइनस 8.5 डिग्री था। वहीं शनिवार रात को यह माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में पूरे दिन धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस के बाद 27-28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की बारिश का अलर्ट
बात करें दिल्ली NCR की तो मौसम विभाग के अनुसार आज, (23 दिसंबर) मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। नजफगढ़, लोधी रोड, पालम, नरेला, सफदरजंग, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, पूसा, और राजघाट जैसे इलाकों में बारिश की संभावना है, जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं, कई क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *