रोहित शर्मा की ‘भूलने की आदत’ का मजेदार किस्सा, इमाम-उल-हक ने किया खुलासा
Imam-ul-Haq Shared Rohit Sharma Forgetful Incidents: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा न केवल अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनके कुछ हल्के-फुल्के और मजेदार किस्से भी उन्हें चर्चा में बनाए रखते हैं. रोहित के फैंस उनके शांत स्वभाव और मस्तमौला व्यक्तित्व को बहुत पसंद करते हैं. उनकी “भूलने की आदत” का एक ऐसा ही मजेदार किस्सा पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाम-उल-हक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान साझा किया.
इमाम-उल-हक ने बताया कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान, जब सभी टीमों के कप्तानों का एक फोटोशूट आयोजित किया गया था, उस वक्त रोहित शर्मा अपना आईफोन फ्लाइट में भूल गए थे. इस बात का पता तब चला जब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रोहित का फोन देखा और उसे वापस लौटा दिया.
इमाम-उल-हक ने कहा, “रोहित शर्मा एक अलग तरह के व्यक्ति हैं. वो अक्सर अपने दस्ताने और बल्ला भूल जाते हैं. बाबर आजम ने मुझे बताया था कि एक बार रोहित ने अपना आईफोन और एयरपॉड्स हवाई जहाज में भूल गए थे. बाबर को उन्हें दो बार फोन देना पड़ा था.”
