Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

सेवा के भाव से किये गये कार्य सदैव रहतें हैं याद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


सेवा के लिये धन से बड़ा मन जरूरी
मुख्यमंत्री ने खजराना गणेश मंदिर परिसर में नवनिर्मित भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का किया लोकार्पण
खजराना गणेश के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि, उन्नति और विकास की प्रार्थना की

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धन तो सबके पास होता है, लेकिन सेवा के लिये धन से बड़ा मन होना चाहिए। पूरे मन से सेवा के लिए किये गये कार्य सदैव याद रखें जाते हैं। खजराना गणेश मंदिर में भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का निर्माण दर्शनार्थियों के लिए लाभकारी होगा। सेवा का यह विशिष्ट भाव समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है, जो प्रशंसनीय है। मंदिर परिसर में किया गया यह निर्माण एक सौगात है। राज्य सरकार ऐसे सेवा कार्य करने वालों का सदैव अभिनंदन करती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री खजराना गणेश के दर्शन कर प्रदेश के विकास और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजन करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में 20 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन कार्यों के लिये दानदाता श्री बालकृष्ण छावछरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर के प्रख्यात खजराना गणेश मंदिर परिसर में देश-विदेश से आने वाले भक्तों की सेवा और सुविधा के लिए श्रीमती सूठीबाई दौलतराम छावछरिया पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा माता-पिता, पत्नी और पुत्र की स्मृति में प्रवचन हाल, संत निवास, भक्त निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान बनवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *