खेलो एमपी गेम्स’’ के जरिये उत्कृष्ट खिलाड़ी निखर कर आयें : मंत्री श्री सारंग
“
खेल विभाग, फेडरेशन और एसोसिएशन सामंजस्य से काम करें
मंत्री श्री सारंग की पहल पर हुई खेल विभाग, फेडरेशन और एसोसिएशन की बैठक
भोपाल :खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि “खेलो एमपी गेम्स’’ के जरिये उत्कृष्ट खिलाड़ी निखर कर आयें, इसके लिये खेल विभाग, फेडरेशन और एसोसिएशन एक साथ मिलकर आपसी सामंजस्य के साथ काम करें। मंत्री श्री सारंग ने यह बात उनकी पहल पर हुई बैठक में कही। तात्या टोपे खेल स्टेडियम में आयोजित खेल विभागय, फेडरेशन और एसोसिएशन की बैठक में इस बात की सभी ने रजामंदी दी।
