बुमराह पर दिग्गज क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान, एडिलेड टेस्ट के बाद टीम इंडिया को मिली चेतावनी
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के नंबर 1 तेज गेंदबाज हैं. भारत की जीत पर उन पर काफी हद तक निर्भर करती है. इसलिए बीसीसीआई उनका खास ध्यान रखती है. कप्तान रोहित शर्मा भी उन्हें लेकर सतर्क रहते हैं. टीम मैनेजमैंट चाहती है कि वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जैसी बड़ी सीरीज और बड़े टूर्नामेंट्स के लिए फिट रहें. साथ ही भारतीय टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा दिन तक खेल सकें. इसलिए उन्हें पूरा आराम दिया जाता है. उनके आराम को लेकर दिग्गज क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बड़ा खुलासा किया है. साथ ही टीम इंडिया को चेतावनी भी दी.
बुमराह ने खेले सिर्फ इतने मैच
संजय मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एडिलेड टेस्ट की एनालिसिस के दौरान खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह को बहुत ज्यादा आराम दिया जाता है. उन्होंने बताया कि पिछले 3 साल में भारत ने जीतने भी मुकाबले खेले हैं, बुमराह ने उसके सिर्फ एक तिहाई मैचों में हिस्सा लिया. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 34 प्रतिशत मुकाबले खेले, जबकि वह भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. उन्होंने सुनील गावस्कर का समर्थन करते हुए कहा कि बुमराह को सीरीज में बचे हुए सभी मुकाबले खेलने चाहिए. यही सीरीज है जो सालों साल याद रखें जाते हैं. इन मौकों के लिए उन्हें इतना आराम दिया जाता है.
