सुखबीर सिंह बादल पर हमला, शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर साधा निशाना
पंजाब: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आज सुबह शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने की कोशिश की गई। आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुई है। नारायण सिंह चौरा आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ है। उसने अपनी पिस्तौल से सुखबीर बादल को मारने की कोशिश की, हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। राहत की बात यह है कि सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाए गए हैं।