Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबर

मुंबई पहुंचने से पहले ही कंगना के दफ्तर पर बीएमसी ने छापा मारा, महाराष्ट्र के मंत्री ने उन्हें भाजपा का पोपट कहा

मुंबई की तुलना पीओके से कर शिवसेना के निशाने पर आईं कंगना रनोट को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। कंगना ने एक ट्वीट किया और गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि शाह ने भारत की बेटी के वचनों का मान रखा।

लेकिन, महाराष्ट्र सरकार ने कंगना को सुरक्षा दिए जाने पर ऐतराज जाहिर किया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई का अपमान करने वालों को सिक्योरिटी दी जा रही है, यह दुख की बात है। इस दौरान, कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने उनके दफ्तर पर छापा मारा है।

मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कंगना को भाजपा का पोपट बताया और कहा कि मुंबई आने पर कंगना को जनता ही सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *