मध्य प्रदेश

उज्जैन में देश की पहली मेडिसिटी का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सहित मिलेगी हर सुविधा

उज्जैन। गुरुवार को उज्जैन में देश की पहली मेडिसिटी का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मेडिसिटी का निर्माण 592.3 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ-साथ मरीजों और डॉक्टरों को उच्चतम स्तर की सुविधाएं प्रदान करना है।मेडिसिटी में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रिसर्च सुविधाएं, अन्य चिकित्सा पद्धतियों से इलाज, आवासीय सुविधाएं और सुपर मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल जैसी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध होंगी।

मेडिकल शिक्षा में नया अध्याय

मेडिसिटी के निर्माण के बाद उज्जैन में 150 सीटों वाला एक मेडिकल कॉलेज, 605 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 11 बेड का ऑपरेशन थिएटर, कार पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि 2025 तक इस क्षेत्र में आयुर्वेदिक एम्स मेडिकल कॉलेज की संभावना भी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 2004 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 17 हो गए हैं और 13 निजी चिकित्सा महाविद्यालय भी स्थापित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *