Google Analytics Meta Pixel
विदेश

द‍िवाली के बाद बाजार में आई सुस्ती, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

दीपावली से पहले सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई और इनके दाम र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए. सोना 82000 के पार चला गया और चांदी भी एक लाख के करीब पहुंच गई. लेक‍िन द‍िवाली का त्‍योहार न‍िकलते ही दोनों कीमती धातुओं की तेजी की हवा न‍िकल गई और सोने-चांदी में बड़ी ग‍िरावट देखी गई. द‍िवाली के ठीक बाद राजधानी द‍िल्‍ली के सर्राफा मार्केट में सोमवार को स्टॉकिस्टों और फुटकर विक्रेताओं की बिकवाली के कारण सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल गया और इसका रेट 1,300 रुपये लुढ़ककर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की तरफ से यह जानकारी दी गई.

82400 रुपये के र‍िकॉर्ड हाई से नीचे आया सोना

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार द‍िवाली वाले द‍िन गुरुवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत प्‍योर‍िटी वाला गोल्‍ड 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने नये शीर्ष स्तर पर अपरिवर्तित बना रहा. चांदी की कीमत भी बिकवाली के दबाव में रही और यह 95,000 से नीचे आ गई. चांदी 4,600 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को यह 99,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय मार्केट में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने की कीमत पर असर पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *