राज्योत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा समांराज्योत्सव में
रायपुर :
राज्योत्सव के शुभारंभ के अवसर पर नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में ख्याति प्राप्त कलाकारों ने रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत में श्री रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। श्री मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, श्री सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा श्री विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही मल्लखंभ (इंडियाज गॉट टैलेंट) तथा बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतनु मुखर्जी (शानु) ने शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसका राजधानी वासियों ने देर रात तक लुत्फ उठाया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सिंचाई परियोजनाओं की आकर्षक झांकी
सिंचाई परियोजनाओं की आकर्षक झांकी
रायपुर, 04 नवंबर 2024
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सिंचाई परियोजनाओं की आकर्षक झांकी
राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2024 में जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई है।
आम लोगों को राज्य की प्रमुख सिंचाई योजनाओं के बारे में जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाया गया है। इसके माध्यम से राज्य में जल संसाधन के प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार की जानकारी भी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, इंद्रावती नदी में बेउरगांव बैराज तथा मटनार बैराज, अहिरन खारंग लिंक परियोजना, सिकासार कोडार इंटर लिकिंग परियोजना, इंद्रावती महानदी जोड़ो परियोजना का सर्वेक्षण कार्य, छपराटोला लिंक परियोजना, मोहमेला सिरपुर बैराज, दिलीप सिंह जूदेव (केलो) वृहद परियोजना तथा परसाही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई योजना को दर्शाया गया है।
जल संसाधन विभाग के स्टॉल में यहां आने वाले आम नागरिकों को राज्य में जल प्रबंधन को सुधारने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जलाशय निर्माण, नहरों का विस्तार, और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। स्टॉल में राज्य की जल नीति और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
