अमेरिका की दोटूक: अगर रूस उत्तर कोरियाई सेना उतरेगा तो यूक्रेन को मिलेंगे हमारे हथियार

वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि यदि रूस उत्तर कोरियाई सेना उतारेगा तो यूक्रेन हमारे हथियारों से युद्ध लड़ेगा। नाटो का कहना है कि रूस की ओर से 10000 उत्तर कोरियाई सैनिक युद्ध में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। हालांकि रूस इन आरोपों का खंडन करता आया है। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया अगर रूस की तरफ से शामिल होता है, तो कीव पर अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की रोक नहीं लगाई जाएगी। पेंटागन ने यह चेतावनी नाटो के उस बयान के बाद जारी की है, जिसमें उसने रूस में उत्तर कोरिया के सैनिकों की मौजूदगी की पुष्टि की थी। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) महासचिव मार्क रूट ने दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह बयान दिया था। उधर, उत्तर कोरिया कि विदेश मंत्री चोई सोन हुई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रूस के लिए रवाना हुआ है। हालांकि, उसने इस यात्रा के उद्देश्य के बारे में कुछ भी नहीं बताया। रूस की ओर से यूक्रेन के दो बड़े शहर कीव व खार्कीव पर मिसाइल, ड्रोन व बम से हमले किए गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई तथा 15 लोग घायल हो गए। हमले में आसपास के लगभग 20 घरों को भी नुकसान हुआ है। इनमें ऐतिहासिक इमारत डेरजप्रोम भी शामिल है, जिसका अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया। 1920 में निर्मित यह भवन खार्कीव के सर्वाधिक प्रसिद्ध स्थलों में शुमार है, यूक्रेन के दूसरे शहर में सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *