Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

विजय 69: अनुपम खेर ने इस उम्र में 40 किलोमीटर बिना रुके साइकिल चलाने पर जोर दिया, अक्षय ने किया रिएक्ट

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में की हैं और वो 40 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। एक्टर ने इस दौरान कई तरह के रोल निभाए हैं। वो एक बहुमुखी एक्टर हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी हैं। एक्टर अब एक नई फिल्म लेकर फैंस के सामने हाजिर हैं। उनकी फिल्म विजय 69 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर बुढ़ापे में जवानी के कारनामे दिखाएंगे। फिल्म के ट्रेलर को ही काफी पसंद किया जा रहा है। उन्हें अपने दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से भी हरी झंडी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *