Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजनांदगांव में पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाया हुनर

रायपुर :

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर राजनांदगांव में पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसंतपुर में किया गया, जिसमें जिले के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से निश्चित रूप से जिले के बच्चों के समग्र विकास हेतु लाभदायक होगा। बच्चों में रचनात्मक एवं नवाचार की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। वाद-विवाद प्रतियोगिता, कबाड़ से जुगाड़, डिजिटल क्वेस्ट के गतिविधियों से उनमे टीम वर्क एवं नेतृत्व एवं क्षमता की विकास होगा। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय बौद्धिक स्पर्धा में चार श्रणियों विद्या वैभव, मंथन मंडल, डिजिटल क्वेस्ट एवं स्थानीय स्थलों की खोज प्रतियोगिता में स्पर्धा का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्या वैभव (ओलंपियाड) के अंतर्गत क्ंिवज वाद विवाद, रचनात्मक कला और खेल जैसी विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसका उद्देश्य समग्र विकास को बढ़ावा देना, प्रतिमा को पोषित करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना तथा रचनात्मकता व नवाचार को बढ़वा देना है। इसी तरह मंथन मंडल (डिबेट क्लब) अंतर्गत विकसित राष्ट्र और एक राष्ट्र और एक चुनाव पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व और टीम वर्क की भावना को विकसित करना है। डिजिटल क्वेस्ट के माध्यम से छात्र पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों की पहचान करेंगे तथा शिक्षकों से सहायता लेकर मोबाईल, कम्प्यूटर टेबलेट, लैपटॉप के माध्यम से अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। स्थानीय स्थलों की खोज अंतर्गत प्रतियोगिता का उद्देश्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जागरूकता की भावना को विकसित करेंगे।
विद्या वैभव प्रतियोगिता में पीएमश्री प्राथमिक शाला कंडरापारा डोंगरगढ़ के छात्र रितेश यादव ने प्रथम, पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह राजनांदगांव के छात्रा पूर्वी साहू ने द्वितीय एवं पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी राजनांदगांव के छात्र नागेन्द्र कुमार साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंथन मंडल प्रतियोगिता में पीएमश्री प्राथमिक शाला डुन्डेरा डोंगरगढ़ के छात्र विवेक कुमार ने प्रथम, पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह राजनांदगांव की छात्रा कोमल वर्मा ने द्वितीय एवं पीएमश्री प्राथमिक शाला बोधीटोला डोंगरगांव की छात्रा गीतांजलि निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिजिटल क्वेस्ट प्रतियोगिता में पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी राजनांदगांव की छात्रा शताक्षी साहू ने प्रथम, पीएमश्री प्राथमिक शाला अमलीडीह डोंगरगांव के छात्र देवेन्द्र पटेल ने द्वितीय एवं पीएमश्री प्राथमिक शाला मोरकुटुम्ब छुरिया की छात्रा वारूणी सोरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थानीय स्थलों की खोज प्रतियोगिता में पीएमश्री प्राथमिक शाला डुन्डेरा डोंगरगढ़ के छात्र विवेक कुमार ने प्रथम, पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी राजनादगांव के छात्र नागेन्द्र साहू ने द्वितीय एवं पीएमश्री प्राथमिक शाला कंडरापारा डोंगरगढ़ के छात्र वेदांत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश ब्यौहरे, एपीसी श्री रफिक अंसारी, और अन्य शिक्षण अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *