Today Gold Price: सोना-चांदी की कीमत ने छू लिया आसमान! देखिए आपके प्रदेश में क्या है हाल

अगर आपने सोना नहीं खरीद रखा, तो सही मायने में न आप इतिहास से वाकिफ हैं और न ही अर्थशास्त्र से।’ यह कहना है अमेरिकी अरबपति निवेशक और फंड रेमंड थॉमस डेलियो (Raymond Thomas Dalio) का। इससे जाहिर होता है कि परंपरागत तौर पर सोने की इतनी ज्यादा अहमियत क्यों है। आइए समझते हैं कि सोने में निवेश करना क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं।

सोना सदियों से बहुमूल्य
सोने ने सदियों से निवेश के तौर पर अपना मूल्य बरकरार रखा है। जबसे सोने की खोज हुई और इंसानों ने व्यापार सीखा, तभी से सोना इंसानी सभ्यता का सबसे अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। इसके लिए अनगिनत लड़ाइयां हुईं, साम्राज्य बने और बिखरे, लेकिन इसकी अहमियत कम नहीं हुई। यह हमेशा प्रतिष्ठा का प्रतीक बना रहा। राजा-महाराजाओं के लिए खजाना भरने का, तो आमजन के लिए जेवरात पहनने का। यही वजह है कि सदियों से पहले भी सोना बहुमूल्य था, आज भी है। भारत जैसे देश में सोने का खास सांस्कृतिक महत्व भी है।

पोर्टफोलियो में विविधता
सोना आपके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में विविधता लाता है। यह अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर में आपके पोर्टफोलियो के लिए रिस्क मैनेजमेंट का करता है। किसी भी युद्ध या तनाव की स्थिति में शेयर मार्केट में गिरावट आने लगती है और आर्थिक अनिश्चितता बढ़ जाती है। ऐसे समय में सोने की अहमियत पता चलती है, क्योंकि इसकी कीमतों में उछाल आता है। इससे शेयर मार्केट के निवेश होने वाले नुकसान की कुछ तक भरपाई इससे हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *