Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

युवाओं को रोजगार से जोड़ने देवी अहिल्याबाई के नाम से चलाया जायेगा स्किल प्रोग्राम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


इंदौर के फर्स्ट बटालियन का नामकरण देवी अहिल्याबाई के नाम से होगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में की घोषणा
परंपरागत और अत्याधुनिक शस्त्रों का विधि-विधान से किया पूजन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये लोकमाता देवी अहिल्याबाई के नाम से स्किल प्रोग्राम चलाया जायेगा। साथ ही इंदौर के फर्स्ट बटालियन का नामकरण देवी अहिल्याबाई के नाम से होगा। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने एक हाथ में शस्त्र और दूसरे हाथ में शास्त्र लेकर नारी सशक्तिकरण, सुशासन, धर्म के प्रसार एवं सेवा के प्रकल्पों का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्हीं की प्रेरणा से आज पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में व्यापक जन-सहभागिता के साथ आयोजित किये गये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती वर्ष और विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने माँ कालका के साथ ही परंपरागत शस्त्र तलवार, भाला से लेकर अत्याधुनिक एके-47 सहित अन्य शस्त्रो का मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है जब विजयादशमी के अवसर पर पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले शस्त्र-पूजन कार्यक्रम को नई सोच, नये संकल्प के साथ पूरे प्रदेश के हर जिले में भव्य एवं व्यापक स्तर पर बड़ी जन-सहभागिता से उमंग और उल्लास से मनाया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष लोकमाता देवी अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती वर्ष को समर्पित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *