Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का थिएटर पर कैसा रहा रिस्पॉन्स? जाने दर्शकों के रिव्यू

स्त्री 2 में धमाल मचाने के बाद एक बार फिर राजकुमार राव विक्की बनकर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। स्त्री ने तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, लेकिन अब राजकुमार के लिए विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सबसे बड़ी परीक्षा बनकर आया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने लायक है या नहीं, दर्शकों ने इसका फैसला सुना दिया है।

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें राजकुमार राव के साथ लीड रोल में तृप्ति डिमरी हैं। फिल्म में कई ऐसे कलाकार भी हैं, जो अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं जिनमें विजय राज, अर्चना सिंह पूरन, टीकू सुल्तानिया, अश्विनी कालसेकर शामिल हैं। यही नहीं, मल्लिका शेरावत भी सालों बाद कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रही हैं और उनकी एंट्री ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *