मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

इंडिया के सबसे पावरफुल बिजनेसमैन में से एक रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने देश के हर नागरिक का दिल तोड़कर रख दिया है। कुछ दिनों पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के निधन की खबर सामने आने के बाद न सिर्फ आम लोग उनके अच्छे कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी हस्ती के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

बोमन ईरानी से सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बिजनेस टायकून रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अभिनेता बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।

उन्होंने लिखा, “उद्योग से लेकर, परोपकार, शान-शौकत, मानवता और जानवरों के लिए उनका प्रेम। उन्होंने देश में बड़ा योगदान दिया है। उनके जाने के बाद भी वह सबके लिए इंडिया के हमेशा सर्वश्रेष्ठ नागरिक रहेंगे। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। रत्नशा भगवान आपकी आत्मा को शांति दे”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *