खेल

IND vs BAN T20: अर्शदीप सिंह बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

भारत-बांग्लादेश के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. बुधवार (9 अक्टूबर) को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच को जीतकर सूर्यकुमार यादव की टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. भारत ने ग्वालियर में खेले गए पहले मुकाबले को अपने नाम किया था. अब दूसरे T20 को जीतकर वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. सूर्या की कप्तानी में इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया था.

बांग्लादेश सीरीज में बनाने वाले हैं बड़ा रिकॉर्ड
बांग्लादेश से सीरीज में भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 2022 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले अर्शदीप T20 में देश के मुख्य गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं. अर्शदीप अपने करियर में एक मील का पत्थर हासिल करने के करीब हैं. वह सीरीज के समापन तक भारत के लिए T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज सकते हैं. इस मामले में वह भारत के दो दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *