विधानसभा उप चुनाव के पहले बुधनी के भाजपा और गौडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
भोपाल । मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह के सांसद बनने के बाद बुधनी विधान सभा सीट खाली हो गई है। अब इस सीट में उप चुनाव होने है चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी दम लगाना शुरू कर दिया है। बुधनी के भाजपा पदाधिकारी और गौणवाना गणतंत्र पार्टी के 450 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में बुधनी के कांग्रेस प्रत्यासी रहे विक्रम मस्ताल (हनुमान) के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।