पहले T20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11, कौन-कौन होंगे शामिल?
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी। अब टीम इंडिया की निगाहें T20सीरीज में अच्छा करने पर टिकी हुई हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 T20मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है और सिर्फ एक में बांग्लादेश की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा।
संजू सैमसन को मिल सकती है ओपनिंग
बांग्लादेश के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन निभा सकते हैं। ये दोनों प्लेयर्स पहले भी भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में ओपनिंग कर चुके हैं। अभिषेक ने भारत के लिए 2 T20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 100 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं। वहीं संजू सैमसन ने 5 T20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 77 रन बनाए हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संजू को दी जा सकती है।
