अब बच्चों को मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, इन 45 स्कूलों में शुरू हो रहे हैं 10 से ज्यादा नए कोर्स
बिलासपुर जिले के 45 स्कूलों में 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी चालू सत्र में मुख्य विषयों के साथ एक अतिरिक्त विषय के रूप में व्यावसायिक कोर्स की पढ़ाई कर रहे है। इसमें रिटेल बैंकिंग, ब्यूटी एंड वैलनेस जैसे आधा दर्जन कोर्स शामिल है। इसमें से 39 स्कूलों में दो ट्रेड और 6 स्कूलों में एक-एक ट्रेड शुरू किया जा रहा है।
सभी स्कूलों को ट्रेड का आवंटन किया गया है। इसमें 70 फीसदी पाठ्यक्रम प्रायोगिक और 30 फीसदी सैद्धांतिक होगा। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ हुनरमंद बनाना है। ताकि पढऩे के बाद रोजगार या फिर स्वरोजगार स्थापित करने में सहूलियत हो।
