Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

एमपी में टूट गया रेलवे का ब्रिज, ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियों के बदल दिए रूट

मध्यप्रदेश में एक और हादसा हुआ है। प्रदेश में रेलवे का एक पुल टूट गया है। रेलवे ब्रिज टूट जाने से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कुछ गाड़ियों को डायवर्ट किया गया। पुल टूटने की यह घटना छिंदवाड़ा में हुई। यहां रविवार को छिंदवाड़ा इतवारी ब्रिज में हल्की टूट हुई लेकिन यातायात बंद कर दिया गया। कुछ ट्रेनें तुंरत रद्द की गई और कुछ के रूट बदले गए। पुल टूटने से सोमवार को भी रेल मार्ग पर आवागमन प्रभावित चल रहा है।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण छिंदवाड़ा नागपुर रेल मार्ग बाधित हो गया है। यहां भंडारकुंड और भिमालगोंदी के मध्य ब्रिज ​क्षतिग्रस्त हो गया। पुल में बड़ी दरार आ गई। ब्रिज क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यातायात बंद कर दिया गया और रेलवे कर्मचारी उसकी मरम्मत में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *