Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

कोलकाता केस में CBI का बड़ा एक्शन, संदीप घोष और तीन अन्य के ठिकानों पर रेड

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष के आवास समेत चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। मध्य कोलकाता के बेलियाघाटा में घोष के आवास के अलावा, जिन तीन अन्य स्थानों पर सीबीआई के अधिकारी छापेमारी और तलाशी अभियान चला रहे हैं, उनमें एन्टाली में आर.जी. कर के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और उप प्राचार्य संजय वशिष्ठ का आवास, कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके के केष्टोपुर में अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डेमोस्ट्रेटर देबाशीष सोम और हावड़ा जिले में चिकित्सा उपकरण आपूर्तिकर्ता बिप्लब सिन्हा का आवास शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *