श्री रामलला दर्शन योजना : दुर्ग व बस्तर संभाग से 822 श्रद्धालु अयोध्या धाम हुए रवाना

दुर्ग।  राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राम भक्तों का जत्था लगातार अयोध्या धाम पहुंच रहा है। दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 822 श्रद्धालुओं को आज दुर्ग स्टेशन से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। रामलला दर्शन के बाद  तीर्थयात्रियों का दल 25 अगस्त को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन से ही दुर्ग वापस पहुंचेगा। आज तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होने वालों में दुर्ग जिले के 180 श्रद्धालु शामिल हैं।

सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव व कमिश्नर सत्यनारायण राठौर ने दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर एक बजे ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। राम भक्तों को फूल माला पहनाकर दुर्ग स्टेशन से रवाना किया गया। तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद कर श्री रामलला दर्शन योजना के लिए उनकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *