फीचर्डमनोरंजन

ओपनिंग डे पर ‘स्त्री 2’ ने बनाया कमाई का नया रेकॉर्ड, ‘गदर 2’ और ‘टाइगर 3’ भी चित

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की लेटेस्ट रिलीज ‘स्त्री 2’ ने कमाल कर दिया है। 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया। ओपनिंग डे पर ही इसने 46 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके नया रेकॉर्ड बना दिया है। 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से इसने 8.35 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह, फर्स्ट डे और पेड प्रीव्यू मिलाकर ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के साथ ही अपने बजट के करीब कमाई कर ली है। और तो और, इसने ‘गदर 2’, ‘टाइगर 3’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। इतनी महाबंपर ओपनिंग को देख हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ का बजट 50 करोड़ रुपये से थोड़ा सा ही ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *