फीचर्डमनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की बदल गई रिलीज डेट

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है। अब फैंस को ‘रेड 2’ के लिए लंबा इंतजार करना होगा। पहले यह फिल्म इसी साल 15 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। आइए आपको बताते हैं कि अब मेकर्स की फिल्म को लेकर क्या प्लानिंग है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने यह कंफर्म कर दिया है कि ‘रेड 2’ अब 15 नवंबर, 2024 को नहीं रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि अब अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ अगले साल की शुरुआत में रिलीज की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘रेड 2’ की कंफर्म रिलीज डेट अभी फिक्स नहीं है क्योंकि यह मेकर्स ही मिलकर तय करेंगे, लेकिन यह 2025 के शुरू में ही रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के खिलाफ रितेश देशमुख नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *