Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
फीचर्डमध्य प्रदेश

सभी त्यौहार समाज के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाए जायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान निरंतर जारी रहेगा। महिलाएं, लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपना सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगी। आगामी 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 1250 की राशि के अतिरिक्त 250 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। शुजालपुर अनुविभाग के ग्राम सेमलीचाचा का नाम अब सेमलीधाम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शाजापुर जिले के सेमलीचाचा स्थित हाटकेश्वर धाम में आयोजित रक्षाबंधन पर्व और भागवत कथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने भगवान हाटकेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाडली बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधकर उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाया। लाडली बहनों ने 1250 रुपए की राशि और अतिरिक्त 250 रुपए और 450 रुपए में गैस रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *