Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच कर फिसल गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

नई दिल्ली: आपको याद होगा कि बीते 23 जुलाई को ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। बजट शेयर बाजार को पसंद नहीं आया और उसी दिन बीएसई सेंसेक्स इंट्राडे कारोबार में 1200 अंक से भी ज्यादा लुढ़का था। उसके बाद लगातार कई दिनों तक बाजार में गिरावट जारी रही। बाजार लुढ़कने की वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली थी। इस वजह से 26 जुलाई 2024 को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 3.471 अरब डॉलर की कमी आई है। इससे पहले, बीते 19 जुलाई 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.003 billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अपना भंडार ऑल टाइम हाई, 670.857 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। इसी समय अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *