Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बड़ी खुशखबरी, केंद्रीय मंत्री ने दी बड़ी जानकारी… 15.18 परिवारों को जल्द मिलेगा पीएम आवास

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली के कृषि भवन में कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई,जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। सीएम ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों के आवास का मुद्दा भी रखा, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी साथ थे।

6.99 लाख परिवार स्थायी प्रतीक्षा सूची में

बैठक में सीए ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 15.18 लाख परिवारों को अभी तक आवास की स्वीकृति नहीं मिली है। इसमें 6.99 लाख परिवार योजना के स्थायी प्रतीक्षा सूची में हैं और 8.19 लाख परिवार आवास प्लस में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *