फीचर्डव्यापार

अमेरिका ही नहीं अफगानिस्तान ईरान जैसे देशों से थोक में आ रहा है सस्ता सेब, भारतीय बागवान की यूं उड़ रही है नींद

नई दिल्ली: भारतीयों के बीच इंपोर्टेड सामानों के प्रति जबरदस्त क्रेज है। इंपोर्टेड सामान चाहे सौंदर्य प्रसाधन हो, सब्जी हो या फल हो, सब का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। कुछ ऐसा ही सेब में भी हो रहा है। इस समय भारतीय बाजार में इंपोर्टेड सेब की धमक बढ़ रही है। साल 2023-24 के दौरान तो सेब के आयात में 33.98 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों के सेब बागवान परेशान हैं।

भारत में इंपोर्टेड सेब की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार की एजेंसी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के अनुसार, भारत ने 2023-24 में 5.1 लाख टन सेब का आयात किया, जो 2022-23 में 3.7 लाख टन से अधिक है। मतलब कि करीब 34 फीसदी की बढ़ोतरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *