Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

नेपाल में गिरी सरकार, अब चीन समर्थक ओली बनेंगे प्रधानमंत्री

संसद में विश्वास मत हारने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने इस्तीफा दे दिया। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली पार्टी CPN-UML के समर्थन वापस लेने से 19 महीने पुरानी प्रचंड सरकार मुश्किल में आ गई थी और शुक्रवार को संसद में विश्वास मत के दौरान जरूरी 138 वोट हासिल नहीं कर पाई। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में महज 63 सांसदों ने उनके पक्ष में वोट किया, जबकि 194 ने उनके खिलाफ मतदान किया। संसद में 258 स्पीकर सहित 258 सांसद मौजूद थे। 25 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री बनने के बाद दहल को पांचवीं बार फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ा है। इससे पहले चार बार वे बहुमत साबित करने में कामयाब रहे थे। स्पीकर देवराज घिमिरे की रिपोर्ट के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल नई सरकार का आह्वान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *