Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

EOW ने किया बड़ा खुलासा, स्टेट GST दफ्तर में होती थी शराब के नकली होलोग्राम नंबरों की छपाई, 2500 करोड़ का हुआ घोटाला

 ईओडब्ल्यू ने नकली होलोग्राम की सप्लाई करने वाले प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रालिमि के स्टेट हेड दिलीप पांडे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने स्टेट जीएसटी के नवा राजधानी स्थित दफ्तर के भूतल कक्ष में शराब के नकली होलोग्राम के सीरियल नंबरों की छपाई करने की सनसनीखेज जानकारी दी।

इस खुलासे के बाद जांच एजेंसी ने जीएसटी दफ्तर में मंगलवार को दबिश दी। इस दौरान दफ्तर के भूतल कक्ष में होलोग्राम प्रिंटिंग के सेटअप से जुड़े इंडिस्ट्रयल कम्प्यूटर के हार्ड ड्राइव बरामद किए। इसके जरिए ही शराब के नकली होलोग्राम के सीरियल नंबरोंं की छपाई करने की जानकारी मिली है। ईओडब्ल्यू ने उक्त सभी दस्तावेजी साक्ष्य को जांच के लिए जब्त किया है। साथ ही, सभी की वीडियोग्राफी कराई गई है।

ईओडब्ल्यू के अफसरों ने बताया कि प्रिज्म कंपनी के नोएडा स्थित मुख्यालय से डुप्लीकेट होलोग्राम छपवाकर उसे रायपुर लाया जाता था। इसके परिवहन के लिए दस्तावेज, नकली होलोग्राम की संख्या और विवरण दिलीप पांडेय की निशानदेही पर बरामद किए हैं। साथ ही, दस्तावेजी साक्ष्य का परीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि 2500 करोड़ के आबकारी घोटाले की इस समय ईडी के साथ ही ईओडब्ल्यू के अधिकारी भी जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *