फीचर्डव्यापार

कौन हैं मार्क किंग्‍डन जो अडानी हिंडनबर्ग मामले में SEBI के रडार पर

नई दिल्‍ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग और भारतीय बाजार नियामक सेबी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। हिंडनबर्ग पर सेबी ने शो-कॉज नोटिस जारी किया था जिसके जवाब में हिंडनबर्ग ने सेबी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग ने सेबी पर कुछ खास लोगों के हितों की रक्षा और अपनी जिम्‍मेदारियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। हिंडनबर्ग ने सेबी का शो-कॉज नोटिस सार्वजनिक करके इस मामले में नया मोड़ ला दिया है। इस घटनाक्रम में एक और अमेरिकी हेज फंड किंग्डन कैपिटल मैनेजमेंट और उसके संस्थापक मार्क एलियट किंग्डन की भूमिका भी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *