Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज… त्वरित सहायता से गद्गद् नूतन के पिता आज बिटिया को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज… त्वरित सहायता से गद्गद् नूतन के पिता आज बिटिया को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री ने बिटिया को दुलारा और भरपूर आशीर्वाद दिया

जनदर्शन में श्री काशी ठाकुर अपनी बेटी की आंख के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे थे मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी अपनी व्यथा चोट की वजह से नूतन की दाईं आंख खराब हो चुकी थी डॉक्टरों की सलाह पर लगाई गई पत्थर की आंख, क्षतिग्रस्त आंख में इंप्लांट नहीं हो सकता

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है। नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी जिससे उसका रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता श्री काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *