Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कही ये बात

छत्तीसगढ़ में दो मंत्री पद के लिए नामों को लेकर जोर-शोर से चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर लौट गए हैं। इस दौरान उन्होें ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर ​मीडिया के सवालों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में विस्तार इतना कहा कि जल्द ही नामों का ऐलान होगा। दूसरी ओर अब मंत्री बनने का सपना देख रहे विधायकों के दिलों की धड़कन तेज हो गई।

बीजेपी ने जिन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनके नामों की चर्चा दूर-दूर तक नहीं हो रही थी। वहीं जब नामों को ऐलान हुआ तो ​सभी हैरान रह गए। इस बार भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। बीजेपी दो मंत्री पद के लिए ऐसे चेहरों को कैबिनेट में शामिल करेगी। जिनका समाज में अच्छी पकड़ है। देखना बेहद दिलचस्प होगा कि नए पुराने चेहरों में किसकी किस्मत खुलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *