Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

कल से शुरू होगा CM साय का जनदर्शन कार्यक्रम, हर गुरुवार सुनेंगे जनसमस्‍या

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आमजनों से मुलाकात का कार्यक्रम जनदर्शन 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसमें सीएम आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण भी करेंगे।

बता दें कि पूर्ववर्ती सरकार में सीएम हाउस में आम जनता की समस्याएं सुनी जाती थीं। कोरोना संक्रमण के दौरान के समय से यह व्यवस्था बंद थीं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *