Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

‘पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में तेजी से होंगे विकास’, तोखन साहू ने कहा- मंत्रिमंडल में शामिल होना गर्व की बात

बिलासपुर: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शनिवार को बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तोखन साहू ने कहा- मेरे गांव के लोगों ने पंच बनाया फिर सरपंच, जनपद सदस्य और फिर मुझे लोरमी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया और जीत कर पहली बार विधायक बना उस समय तत्कालीन डॉ. रमन सिंह सरकार ने मुझे पहली बार संसदीय सचिव बनाया। अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिलासपुर लोकसभा से टिकट दिया और आज जनता ने मुझे चुनकर सांसद बनाया भगवान और आप सब सभी लोगों की कृपा है कि पहली बार के सांसद को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य मंत्री बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *