फीचर्डविदेश

हिंदू सांसद ने खालिस्तान समर्थकों को संसद में जमकर सुनाया, याद दिलाया आतंकी हमला

ओटावा: कनाडा खालिस्तान समर्थक आतंकियों का रक्षक बना बैठा है। भारत और कनाडा के बीच कई बार यही विवाद का कारण बनता है। मंगलवार को कनाडा की संसद में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के एक साल होने पर मौन रखा गया। इसके बाद कनाडा के एक सांसद ने 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट 182 (कनिष्क) में हुए धमाके की याद दिलाई। कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य ने संसद में खड़े होकर खालिस्तान समर्थकों को जमकर कोसा। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि 23 जून को भारतीय विमान को हवा में उड़ा दिया गया था। इसके जिम्मेदार कनाडाई खालिस्तानी आतंकी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *