रूस का बड़ा कदम, पहली बार अमेरिका को घोषित किया दुश्मन
रूस और अमेरिका के बीच संबंध कितने खराब हो चुके हैं, यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका ने शुरू से यूक्रेन का समर्थन किया है। इतना ही नहीं, अमेरिका ने तो रूस के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल करने के लिए यूक्रेन को भरपूर सैन्य सहायता भी दी है और अभी भी दे रहा है। साथ ही युद्ध की वजह से अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। इस वजह से रूस और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसी वजह से रूस ने अमेरिका के बारे में एक ऐसा बड़ा कम उठाया है जो पहले कभी नहीं उठाया।
रूस ने अमेरिका को पहली बार दुश्मन घोषित कर दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अपने एक बयान में आधिकारिक रूप से अमेरिका को रूस का दुश्मन घोषित कर दिया है।