Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बीजेपी के गढ़ को नहीं भेद पाए भूपेश बघेल, संतोष पांडेय ने जीता चुनाव

राज्य की हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था। राजनांदगांव लोकसभा सीट में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। बीजेपी उम्मीदवार संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल को चुनाव हारा दिया है। भूपेश बघेल को 667646 वोट मिले। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार 712057 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे। भूपेश बघेल 44411 वोट से अपना चुनाव हार गए।

राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद संतोष पांडेय को टिकट दिया था। भूपेश बघेल के समर्थन में प्रियंका गांधी ने चुनावी रैली की थी। वहीं, संतोष पांडेय के लिए सीएम विष्णुदेव साय के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभाएं की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *