भारी मतों से हारे कवासी लखमा, बस्तर ने BJP पर जताया भरोसा
छत्तीसगढ़ में वोट काउंटिंग जारी है। प्रदेश के 10 सीटों में भाजपा भारी बहुमतों से जीत रही है। भाजपा को सबसे अधिक वोट रायपुर लोकसभा सीट से मिला है। वहीं बीजेपी को कोरबा सीट पर बुरी तरह हार का सामना करना पड़ रहा है। बस्तर के आदिवासियों ने मोदी पर पूरा विश्वास जताया है। भाजपा को बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में समर्थन मिला है।
बस्तर के आदिवसियों ने अपना समर्थन भाजपा को दिया है। बीजेपी को बस्तर से बहुत प्यार मिल रहा है। बता दें कि, बस्तर से भाजपा के उम्मीदवार महेश कश्यप और कांग्रेस से कवासी लखमा प्रत्याशी है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है। अब तक के रुझान से कांग्रेस 40000 से अधिक मतदान से पीछे चल रही है। वहीं भाजपा को अब तक के रुझान से 343345 लोगों का समर्थन मिला है।