तृष्टीकरण की राजनीति से तंग हैं लोग, बंगाल में 30 सीट पाएगी भाजपा: मेघवाल
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के आखिरी चरण में कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, डायमंड हार्बर, दमदम, बशीरहाट, बारासात, जयनगर, मथुरापुर और जादवपुर सीट को बड़ी गंभीरता से लेते हुए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अपने महारथियों को यहां कमान संभालने के लिए भेजा है। इनमें से एक केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हैं। जो राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा के चुनाव में हैट्रिक कर चुके हैं। चौथी बार भाजपा के बतौर उम्मीदवार बीकानेर से ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार बंगाल की आधी दर्जन से अधिक सीटों का प्रभारी बनाकर उन्हें बंगाल भेजा है। पार्टी ने उन्हें दक्षिण कोलकाता की जिम्मेवारी दी है।
