Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

हमास के आतंकियों ने इजरायली महिलाओं के थोबड़े तोड़े

7 अक्टूबर का दिन इजरायल के इतिहास में काले अक्षरों से दर्ज हो गया है। ये वो दिन था जब अचानक हमास के आतंकियों ने इजरायल की सीमा के क्षेत्रों पर हमला बोल दिया था । एक-एक घर में घुस कर हमास के आतंकियों ने बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं के साथ वो किया जिसे सुनकर ही आपका रोम-रोम थर्रा जाएगा। हमास ने किसी पर भी रहम नहीं किया। सबको अपनी बंदूकों का निशाना बनाया। छोटे बच्चों तक को धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया। महिलाओं के साथ तो हमास ने वो किया जो आज भी अंतर्राष्ट्रीय विवाद बना हुआ है। हमास ने इजरायल की महिलाओं के साथ रेप को युद्ध के लिए हथियार बनाया। इजरायल की सैकड़ों महिलाओं के साथ बेहद दर्दनाक और बर्बर तरीके से उनका रेप किया और फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। इसके कई वीडियो उस दौरान आए थे जिस पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) समेत बड़े-बड़े अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट पेश की थी। अब हमास का एक और वीडियो जारी हुआ है। जिसमें वो खून से लथपथ इजरायली महिलाओं के साथ बर्बरता करता हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो बेहद संवेदनशील है। इसलिए इस वीडियो को सेंसर कर जारी किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *