Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

चुनाव आयोग ने तोड़ा 75 सालों का रिकॉर्ड, मतदान से पहले जब्त किए 4650 करोड़

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक अहम जानकारी शेयर की है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया कि उनके अधिकारी एक मार्च से प्रतिदिन 100 करोड़ रुपये जब्त कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों ने नकदी, मादक पदार्थ और शराब सहित कुल 4,650 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की है। कुल जब्ती में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी मादक पदार्थों की है।आयोग ने कहा कि एक मार्च से की गई जब्ती, 2019 के संसदीय चुनाव के दौरान जब्त किये गए 3,475 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *