Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

पुणे में भी बनेगा अडानी का डेटा सेंटर

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के औद्योगिक शहर और आईटी हब के रूप में चर्चित पुणे (Pune) को तो जानते ही होंगे। इसी पुणे के आईटी हब में अब अडानी का भी डेटा सेंटर होगा। जी हां, अडानी ग्रुप की कंपनी टेराविस्टा डेवलपर्स (Terravista Developers) ने पुणे के हवेली इलाके में इसके लिए 25 एकड़ से भी ज्यादा जमीन ली है। यह जमीन पिंपरी औद्योगिक क्षेत्र में है। यह जमीन फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries) की थी। इस भूमि के पट्टे का अधिकार हासिल करने के लिए कंपनी ने करीब 471 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस जमीन में डेटा सेंटर डेवलप किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *