Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

Arvind Kejriwal को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की याचिका पूर्व मंत्री को पड़ी भारी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का निर्देश देने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा, “समान प्रार्थनाओं वाली यह तीसरी याचिका है। हम याचिकाकर्ता पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाएंगे। सिस्टम का मजाक उड़ाना बंद करें। ऐसी याचिकाओं पर अंकुश लगाने का एकमात्र तरीका जुर्माना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *