पूर्व महामंत्री ने भाजपा में शामिल होते ही खोली कांग्रेस पार्टी की पोल
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होंगें। पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को बस्तर में होगा। चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस को बार-बार झटके लग रहे है। कांग्रेस पार्टी के पार्षद, सरपंच, मेयर, जनपद उपाध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। अब तक कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
आज ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे करीबी नेता व कांग्रेस के पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा में आते ही, पूर्व महामंत्री ने भूपेश बघेल के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। पूर्व महामंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की, भूपेश बघेल को गोबर चोर है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता ने तो चारा खाया था, लेकिन यहां के नेता ने गोबर खाया है। गोबर चोर के साथ उन्हें रहने में काफी दिक्कत थी, इसलिए उन्होने पार्टी छोड़ दी है।