‘राहुल गांधी कुछ भी कहें लोग नहीं मानेंगे’ कांग्रेस के नारी न्याय के फॉर्म भरवाने पर डेप्युटी CM शर्मा का तंज

रायपुरः छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को काउंटर करने के लिए अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले नारी न्याय गारंटी के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। राजधानी की सभी विधानसभा में इसकी शुरूआत की है। इस दौरान कांग्रेस में आंतरिक कलह की खबरें भी आ रही है। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही कांग्रेस की अंतर्कलह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आंतरिक कलह को लेकर विजय शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस में दीपक बैज को प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है। एक वर्ग उन्हें लगातार टारगेट करने का प्रयास कर रहा है। चुनाव के समय भी लेनदेन का मामला सामने आया था। यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है पर ऐसा प्रतीत होता है। वहीं, विजय शर्मा ने कांग्रेस के नारी न्याय के फार्म भरवाने पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *