चुनाव से पहले बिहार से बड़ी खबर, NDA में आ रहे मुकेश सहनी!
देश में होली से पहले लोकसभा चुनाव 2024 का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं, कई नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। आज सुबह हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के दिग्गज नेता ब्रिजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसी बीच बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के साथ आ सकते हैं।